पाइप के छोटे छोटे टुकड़े कर चोरी कर रहा है चोर गांव वाले जूझ रहे पानी की समस्या से

कोरबा छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ जनवार्ता*कोरबा जिला मुख्यालय लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर पोड़ी उपरोड़ा विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बिंझरा में पानी की समस्या होने के कारण ग्राम पंचायत बिंझरा के सरपंच श्रीमती चंद्रिका देवी पोर्ते द्वारा ग्रामीणों को पानी की समस्या से निजात दिलाने साथ ही ग्रामीणों के उपयोग,निस्तार हेतु कहुवा नाला में कुआं बना कर पानी घरों में पहुंचाया जा रहा है,

लेकिन इस गांव में एक ऐसा चोर है जो की कुएं में लगे हुए पाइप को बार बार कभी 15 मीटर कभी 10 मीटर काट कर ले जाता है , ग्रामीण इस चोर से काफी परेशान है, सरपंच द्वारा इसकी जानकारी पुलिस को दी गई है ग्रामीणों का कहना है कि हमने अब तक ऐसे चोर के बारे में सुना और देखा है, की चोर आता है रुपया पैसा कबाड़ी,सोना चांदी चोरी कर भाग जाता है

लेकिन हमारे गांव में ऐसा चोर आता है जो पानी के पाइप की छोटे छोटे टुकड़े कर चोरी कर रहा है

ऐसा हमारे ग्राम बिंझरा में पहले बार हो रहा है  हमारे गांव में अब तक नल जल योजना का कार्य पूर्ण  नहीं हुआ है ग्राम के सभी पानी के श्रोत सुख गए हैं जिस कारण ग्रामीणों को पानी के लिए काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जिसे देखते हुए ग्राम पंचायत बिंझरा की सरपंच चंद्रिका देवी पोर्ते ने लोगों के पानी की समस्या को लेकर सजगता से कहवा नाला में कुआ का निर्माण कर पाइप लाइन के जरिए ग्रामीणों को पानी की व्यवस्था करवाई गई है जिससे इस भीषण गर्मी में इस कुएं से 300 परिवारों का निस्तार हो रहा है,

परंतु गांव में पाईप चोरी होने से ग्रामीणों को हमेशा  पानी का समस्या का सामना करना पड़ता है

बता दे की पाइप को काट कर चोरी करने वाला चोर भी काफी समझदार हैं, विगत एक माह के अंदर उसके द्वारा दो बार चोरी किया गया है, और आज दिनांक 5 जून को चोर ने पुनः अपने अवश्यकता के अनुसार उसी पाइप को काट कर ले गया जिससे गांव में फिर पानी की समस्या हो खड़ी हो गई है, नया पाइप लगाने व जोड़ने के लिए ग्रामीणों को सामान लेने कटघोरा जाना पड़ता है तब कहीं गांव में दो दिन  समस्या का सामना करने के बाद पानी उपलब्ध हों पायेगा।

ग्रामीणों का कहना है कि एक ओर शासन द्वारा नल जल योजना के तहत घर-घर दिए जाने वाले जो कलेक्ट कनेक्शन के कार्य में विलंब हो रहा है तो वहीं दूसरी ओर यह चोर पाइप काटकर हमारे लिए समस्याएं खड़ी कर रहा है

शासन प्रशासन से निवेदन है की हमारी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए नल जल योजना के तहत हो रहे कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करवाते हुए हमारी समस्याओं से हमें निजात दिलाया जाए

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now