दुष्कर्म के आरोपी के विरूद्ध थाना तारबाहर पुलिस का प्रहार*

बिलासपुर छत्तीसगढ़

बिलासपुर जिले के पुलिस कप्तान श्री रजनेश सिंह भा.पु.से. के द्वारा सभी थाना प्रभारियों को महिला विरुद्ध अपराध पर सख्त एवं त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। आज दिनांक 01.06.24 को पीडिता के साथ व्यपार विहार स्थित ब्यूटी सेलून एण्ड स्पा सेंटर संचालक के द्वारा दुष्कर्म की सूचना पर अपराध दर्ज किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) महोदय श्री उमेश कश्यप रा. पु. से. एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिटीकोतवाली) महोदया श्रीमती पूजा कुमार भा.पु.से. के निर्देशानुसार प्ररकण में विवेचना कार्यवाही करते हुए आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। महिला विरुद्ध अपराधों में बिलासपुर पुलिस द्वारा जीरो टोलरेंस नीति अपनाते हुए आरोपियों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जा रही है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now