नहीं थम रहा पाली क्षेत्र में रफ्तार का कहर महिला को तेज रफ्तार वाहन ने लिया अपनी चपेट में महिला की घटनास्थल में ही मौत

कोरबा:- कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत केराझरिया के निकट मंगलवार की सुबह करीब 7:00 बजे एक तेज रफ्तार बोलेरो ने स्कूटी सवार महिला को अपनी चपेट में ले लिया जिस महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है बोलेरो चालक वहां से वाहन छोड़कर फरार हो गया

घटना की जानकारी लगते ही पाली पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई

प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर ब्राम्हण पारा निवासी विश्वेश दुबे जो की कृषि विभाग पाली में कार्यरत हैं और पाली पानी टंकी के पास निवासरत है उनकी पत्नी स्वाती दुबे 36 वर्ष जो प्रतिदिन की तरह आज सुबह किसी कार्य से अपनी स्कूटी CG 04 HS 5664 से अपने घर से निकली थी, तभी तेज रफ्तार बोलेरो वाहन CG 10 AL 7464 गलत साइड में आकर उन्हें ठोकर मार दिया, ठोकर इतनी तेज थी की बोलेरों वाहन स्कूटी सहित उक्त महिला को घसीटते हुए पेड़ से जा टकराई और स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही महिला की दर्दनाक मौत हो गई, पेड़ के टूटने से महिला का शव पेड़ की टहनियों से ढक गया,

बोलेरो चालक तत्काल घटना स्थल से फरार हो गया, आने जाने वालेराहगीरों ने उक्त घटना को देख कर तत्काल पाली थाना में जानकारी दी

घटना की जानकारी लगते ही पाली पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंच गई और जांच करने लगी और महिला को तत्काल उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा किया और घटना की जांच में जुट गई

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now