राजा रघुराज स्टेडियम के पास रात्रि में मारपीट करने वाले उपद्रवियों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार*

बिलासपुर छत्तीसगढ़

दिनांक 24.05.2024 के रात्रि 12 बजे कन्ट्रोल रूम बिलासपुर से सूचना मिला कि राजा रघुराज सिंह स्टेडियम के सामने मेन रोड पर कुछ लोग आपस में हाथापाई कर रहे हैं जिसकी सूचना पर तत्काल थाना सिविल लाइन स्टाफ मौके पर पहुचे । मौके पर दो पक्ष आपस में लेनदेन की बात को लेकर लड़ाई झगड़े कर उवद्र्व कर रहे थे। थाना प्रभारी द्वारा दोनो पक्षों के विरूद्व कडी कार्यवाही करते हुए प्रतिबंधात्मक धारा 151, 107, 116(3) जा.फौ. के तहत इस्तागासा तैयार कर सिटी मजिस्ट्रेट महोदय के समक्ष पेश किया गया है।
*असमाजिक तत्वों ,गुंडे बदमाशों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार लगातार रहेगा जारी*

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा उक्त कार्यवाही से थाना प्रभारी सिविल लाईन प्रदीप आर्य के साथ सिविल लाईन स्टाॅफ की प्रशंसा की है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now