कतिया पारा जूना बिलासपुर में सड़क पर लड़ाई झगड़ा करने वाले असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही*

बिलासपुर छत्तीसगढ़

कोतवाली पुलिस को जानकारी मिली की कल रात्रि कतीयापारा में कुछ युवक आपस में लड़ाई झगड़ा कर रहे थे, जहां एक युवक द्वारा कुछ हथियार भी निकालने की बात सामने आई थी, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसे देखकर कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए दोनों युवकों की पहचान की और उन्हें थाना लाकर उनके विरुद्ध शांति भंग कर हंगामा करने की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर प्रतिबंधात्मक कारवाही पृथक से की गई, जहां उन्हें सिटी मैजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया है l

*बिलासपुर पुलिस द्वारा इसी तरह से गुंडा गर्दी फ़ैलाने वालो पर विशेष निगाह है| भविष्य में भी यदि किसी प्रकार की घटना का वीडियो या जानकारी पुलिस को मिलती है तो ऑपरेशन प्रहार अंतर्गत गुंडागर्दी दहशत गर्दी पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी*

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now