भारी मात्रा में सागौन की लकड़ी व उसका परिवहन करते वाहन को किया गया ज़प्त।

बिलासपुर छत्तीसगढ़

दिनाँक 21/05/2024 को थाना रतनपुर में बेलगेहना चौकी से सूचना मिली कि एक व्यक्ति भारी मात्रा में सागौन की लकड़ी चोरी कर परिवहन कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी रतनपुर अजय कुमार भापुसे(प्रशिक्षु) के द्वारा टीम गठित कर ग्राम घासीपुर में घेराबंदी कर मौक़े से गाड़ी को भारी मात्रा में सागौन लकड़ी बिना किसी वैध काग़ज़ात के परिवहन करते हुए पाए जाने पर ज़प्त किया गया। मौक़े से पिक अप का ड्राइवर उत्तम गाड़ी छोड़कर फ़रार हो गया। रतनपुर पुलिस टीम द्वारा वन विभाग को सूचित किया गया जिस पर वन विभाग द्वारा लकड़ी का जप्ती व वाहन को राजसात करने की कार्रवाई की गई।
उक्त कार्यवाही में (प्रशिक्षु भा.पु.से.) अजय कुमार थाना प्रभारी रतनपुर, चौकी बेलगेहना, आर. घनश्याम राठौर, अविनाश शर्मा , संजय यादव, प्रफुल यादव व वन विभाग की टीम का विशेष योगदान रहा।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now