शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने और मना करने पर हमला करने वाला तोरवा पुलिस की गिरफ्त में*

बिलासपुर छत्तीसगढ़

दिनांक 21.05.24 को प्रार्थी रवि लाल साकेत निवासी खेरा बहुती थाना शाहपुर जिला रीवा मध्य प्रदेश वर्तमान पता शंकर नगर तोरवा के द्वारा आरोपी एन गोपाल राव उर्फ रंगीला रिक्शा चालक के विरुद्ध शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने तथा मना करने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते से चोट पहुंचाने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी रिपोर्ट पर थाना तोरवा में अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल टीम तैयार कर आरोपी एन गोपाल राव उर्फ रंगीला की पतासाजी कर त्वरित कार्यवाही कर घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो पूछताछ पर घटना दिनांक को जुर्म करना स्वीकार किये ।
*आरोपी की शराब पीने की लत के कारण माँ पिता की मृत्यु हो गई ।आरोपी की पत्नी व बच्चे इसे छोड़ कर चले गये।आरोपी रिक्शा चला कर जीवन यापन कर रहा है ।मंदिर के बाहर सोता है।आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी मारपीट का अपराध दर्ज है।आरोपी को गिरफतार कर रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है*

प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक राहुल तिवारी , सहायक उप निरीक्षक विदेशी साहू आरक्षक अजय शर्मा , सुनील सिंह , यशपाल टंडन सराहनीय योगदान रहा।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now