हत्या की घटना को अंजाम देकर जिला छोडकर भागने के फिराक में था पुलिस ने किया गिरफ्तार*

बिलासपुर छत्तीसगढ़

दिनांक 21.05.2024 को थाना सिविल लाइन पुलिस को निधि केवट पिता सुखीराम केवट का शव मंगला चौक स्थित शत्रुहन उर्फ बप्पी के घर में होने की सूचना प्राप्त हुई ।सूचना पर तत्काल घटनास्थल पर थाना प्रभारी एवम अन्य स्टाफ मौके पर पहुचे प्रथमदृष्टया मामला हत्या के प्रतीत होने पर पुलिस अधीक्षक महोदय को घटना के बारे में अवगत कराया गया ।पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के द्वारा त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कार्यवाही दौरान ही पुलिस को पता चला कि मृतिका अपने मित्र शत्रुहन पटेल के चखना दुकान में काम करती थी और उसी के साथ रहती थी। घटना बाद से ही शत्रुहन पटेल फरार था जिसे पकड़ने के लिए तत्काल टीम गठित कर रवाना की गई।शत्रुहन पटेल जिला छोड़ने की फिराक में था जिसे बाइक से पीछा करते हुए पुलिस टीम ने धर दबोचा। पूछताछ के दौरान शत्रुहन पटेल ने निधि केवट से रात्रि में आपसी विवाद पर मारपीट कर हत्या करना स्वीकार किया । आरोपी शत्रुहन पटेल को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

*पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा थाना प्रभारी सिविल लाइन प्रदीप आर्य के साथ ही थाना सिविल लाइन के समस्त स्टाफ की प्रशंसा की है।*

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now