ट्रिपल मर्डर केस का खुलासा मकान निर्माण का बकाया रकम न देने से युवक ने पत्नि व बच्ची की हत्या कर करी आत्महत्या

 

कोरबा छत्तीसगढ

पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के द्वारा मामले की गंभीरता से जांच करने के संबंध में निर्देशित करने पर अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री युबीएस चौहान (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक श्री रविन्द्र मीणा (भा.पु.से) के मार्गदर्शन पर मामले में गंभीर से विवेचना कर हर पहलु में जांच प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान घटना से मृतक जयराम रजक का लिखा सुसाईड नोट जिसमें मकान निर्माण का बकाया राशि 188100रू. संतोषी पति लाल सिंह निवासी सिलयारीभाठा के द्वारा नहीं देने से मरने जा रहा हूँ लेख है प्राप्त हुआ। घटना स्थल से मिले सुसाईड नोट व मृतक के साथ काम करने वाले मिस्त्री,लेबर,रेजा के कथन के अवलोकन पर अपराध धारा 306 भादवि का घटित होना पाये जाने पर आरोपियॉ संतोषी जगत पति लालसिंह जगत सा0 सिलयारीभाठा के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपियॉ संतोषी जगत को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

सम्पुर्ण कार्यवाही में थाना उरगा के थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा, उनि विलायत हुसैन, सउनि अनिल खाण्डे, सउनि संतराम सिन्हा (पदस्थापना थाना पसान) प्र0आर0 421 सचिन नवनीत, आरक्षक 925 राम पाटले, आरक्षक 558 कौशल प्रसाद, आरक्षक 770 राम कुमार साहु, आरक्षक 52 नितेश तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now