कोरबा जिले में हुआ ट्रिपल मर्डर, 2 वर्षीय मासूम सहित पति-पत्नी की हत्या*

कोरबा छत्तीसगढ

कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुकरी चोली में गुरुवार की सुबह एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या की खबर सामने आई हैं

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामपंचायत कुकरी चोली में एक ही परिवार के 2 वर्षीय मासूम बच्ची सहित पति,पत्नी का खून से लथ पथ शव उनके घर पर पड़ा मिला,

घटना की खबर लगते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और उरगा पुलिस को इसकी सूचना दी गई

सूचना मिलते ही उरगा पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई

तीनों शव के शरीर पर मिले धारदार हथियार के निशान से यह मामला हत्या का लग रहा है

ग्रामीणों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मृतक जयराम धोबी उम्र लगभग 27 वर्ष जो की ठेकेदारी का कार्य करता था एवं उसकी पत्नी सुजाता व 2 वर्षीय मासूम पुत्री की शव उनके घर पर पड़ा मिला है

फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है और जांच के उपरांत इस ट्रिपल मर्डर का खुलासा होगा

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now