भाजपा नेत्री धनेश्वरी कंवर रामपुर विधानसभा क्षेत्र में धुआंधार जनसंपर्क जारी*

कोरबा छत्तीसगढ

कोरबा: भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय के पक्ष में धुंआधार प्रचार प्रसार भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जा रहा है

इसी तारतम्य में भाजपा नेत्री श्रीमती धनेश्वरी कंवर द्वारा रामपुर विधानसभा क्षेत्र के अनेक ग्रामों जाकर भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सरोज पाण्डेय को प्रचंड बहुमत के साथ जीत दिलाने का लक्ष्य लेकर महिला स्व सहायता समूह के बहनों एवं गांव के ग्रामीण जनों के साथ मिलकर अनवरत जनसंपर्क किया जा रहा है भारतीय जनता पार्टी बुथ स्तर के कार्यकर्ता लोकसभा के चुनावी हवन कुंड में अपनी आहुति प्रदान कर रहे हैं |
जनसंपर्क के दौरान धनेश्वरी कंवर ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी द्वारा देश में अनेक योजनाएं चलाई जा रही है जिसका लाभ देश के 140 करोड़ जनता को मिल रहा है । महतारी वंदन, तेंदूपत्ता, धान का बोनस जैसे अनेक योजनाएं मोदी की गारंटी के तहत पूरी की जा चुकी है । श्रीमती कँवर द्वारा महिलाओं से आग्रह किया गया कि विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए पुनः प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए कोरबा लोकसभा की प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय जी को वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाएं आपके द्वारा किया गया वोट भाजपा को देश को एक नई दिशा प्रदान करेगा

अपने प्रचार प्रसार को आगे बढ़ाते हुए श्रीमती धनेश्वरी कंवर ने ग्राम पंचायत मौहार, खरहरी, भवरखोल, कराईनारा, मुकुंदपुर और सोहगपुर जैसे अनेक ग्रामो मे महिला समूहों के साथ बैठकें ली तो कहीं नुक्कड़ सभाएं लेकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया । इस मौके पर मुख्य रूप से कोठारी सरपंच अशोक बाई कँवर, जनपद सदस्य लक्ष्मी बाई एवं ग्रामीण माताएं व बहनें बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now