आपरेशन प्रहार के तहत नशे के कारोबारियों पर थाना प्रभारी रतनपुर के नेतृत्व में जा रही लगातार कार्यवाही ।

बिलासपुर छत्तीसगढ़
पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के व्यापारियों पर अंकुश लगाने एवं प्रहार अभियान के तहत लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्री मति नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रशि. आईपीएस अजय कुमार के द्वारा थाना रतनपुर क्षेत्र में मुखबीर तैनात किया गया है। जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि गाँधीनगर रतनपुर में कई जगहों पर भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब की बिक्री कोचियों द्वारा की जा रही है । मुखबीर सूचना पर थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा टीम गठित कर मुखबीर के बताये स्थान गाँधीनगर रतनपुर में रेड कार्यवाही कर गाँधीनगर रतनपुर निवासी पुरूषोत्तम धीवर ऊर्फ मोटू के कब्जे से रानीपारा रतनपुर नहर के पास से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब, गुलशन सारथी के कब्जे से मुक्तिधाम रतनपुर के पास से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब व सुन्दर लाल धीवर ऊर्फ किट्टू से गाँधीनगर में 10 लीटर कच्ची महुआ शराब, कुल 40 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 8,000 रूपये को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर उक्त आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में प्रशि.आईपीएस अजय कुमार थाना प्रभारी थाना रतनपुर, निरीक्षक देवेश सिंह राठौर, प्र.आर. बलदेव सिंह, सत्यप्रकाश यादव, आर.दीपक मरावी, संजय यादव, नंदकुमार यादव प्रफुल्ल यादव, शेखराम सप्रे का विशेष योगदान रहा।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now