घर से काम पर निकले पिता के पीछे भागा छः वर्ष की बालक, रास्ता भटक पहुंचा चकरभाठा

बिलासपुर छत्तीसगढ़

बिलासपुरा ।यल 112 छ०ग० द्वारा आपत्कालीन सेवा एवं जनकल्याण के दृष्टिकोण से लगातार कार्य किया जा रहा है इसी कड़ी में दिनांक 29/04/24 को डायल 112 कमांड सेंटर रायपुर को सूचना प्राप्त हुई कि बिलासपुर ज़िले के चकरभाठा क्षेत्र में एक 06 वर्षीय बालक रोते हुए इधर उधर भटक रहा है घटना की गंभीरता को देखते हुए चकरभाठा डायल 112 टीम 03 मिनट के भीतर मौक़े पर पहुची जहां मासूम छः साल का बच्चा बहुत परेशान, डरा सहमा सा था और लगातार रो रहा था जिसे नाम पूछने पर वह कुछ नहीं बता पा रहा था। और लगातार अपनी माँ को पुकार रहा था , जो किसी के पास आने के लिए तैयार नहीं था। 112 टीम के लिए यह एक बड़ी चुनौती थी। ड्यूटी में तैनात आरक्षक 1495 त्रिलोक सिंह एवं चालक रवि साहू द्वारा सबसे पहले बालक को शांत कराया गया बालक भूखा था जिसे खाना खिला कर आइसक्रीम खिलाई गई इसी दौरान बच्चे से लगातार बातचीत कर उसका नाम पूछा गया तो बालक ने अपना नाम अथर्व एवं निवास जोगीपुर बताया। जिसपर त्वरित कार्यवाही करते हुए बच्चा को 112 वाहन में बैठा कर जोगीपुर के आस पास के क्षेत्र में बारीकी से तश्दिक किया गया। अंततः 112 की टीम को सफलता मिली एक व्यक्ति ने बच्चे की पहचान की जिसके साथ बालक को बिना देर किए उसके घर पहुँचाया गया एवं माता को सुपुर्द कर बालक का अच्छे से ख़याल रखने एवं भविष्य में ऐसी लापरवाही ना बरतने की सख्त हिदायत दी गई ।अपने बेटे को सकुशल पा कर माँ के चेहरे पर मुस्कान वापस आई। उन्होंने बिलासपुर पुलिस एवं डॉयल-112 को उनके इस कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।

➡️पुलिस अधीक्षक ज़िला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा टीम के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की गई एवं स्टाफ को पुरस्कृत किया गया ।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now