मोबाइल लूट के आरोपी तोरवा पुलिस की गिरफ्त में

बिलासपुर छत्तीसगढ़

दिनांक 26.04.24 को प्रार्थी भोले शंकर चंद्रा निवासी ग्राम मालखरौद थाना बलौदा जिला शक्ति छत्तीसगढ़ का रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 24 3.2024 को वह बिलासपुर आया था तथा पैदल पटरी से होकर गतौरा जा रहा था कि लाल खदान ओवर ब्रिज के नीचे दो अज्ञात लड़के उसके रेडमी कंपनी के मोबाइल को लूट कर भाग गए हैं रिपोर्ट पर थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 170/ 2024 धारा 392,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना किया गया । इसकी सूचना जिले के पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह(ips) अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार(ips) को दी गई जिस पर तत्काल अज्ञात आरोपियो की पता तलाश कर धरपकड़ करने के निर्देश प्राप्त हुए जिसके परिपालन में थाना प्रभारी तोरवा के नेतृत्व में तत्काल टीम तैयार कर पतासाजी कर त्वरित कार्यवाही कर घेराबंदी कर आरोपी रवि शंकर पाल और विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा गया जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो पूछताछ पर घटना दिनांक को जुर्म करना स्वीकार किये जिनके कब्जे घटना में लूटा गया मोबाइल रेड़मी कंपनी का तथा थाना तोरवा के अपराध क्रमांक 169/24 धारा 379 भादवि में चोरी मोटरसाइकिल बरामद किया गया जाकर आरोपी और विधि से संघर्षरत बालक को गिरफतार कर रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है

प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक राहुल तिवारी , उपनिरीक्षक दिनेश पुरेना , कमल नारायण शर्मा , आरक्षक लक्ष्मी कश्यप, अशोक चंद्राकर , अजय शर्मा गुना लाल ध्रुव का सराहनीय योगदान रहा।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now