पुरानी रंजिश बना वाद विवाद का कारण मारपीट मे नुकीले वस्तु का किया गया था उपयोग

बिलासपुर छत्तीसगढ़

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी रवि विश्वकर्मा पिता संतोष विश्वकर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी गणेश नगर नयापारा सिरगिट्टी बिलासपुर का दिनांक 24.04.2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 24.04.2024 को रात्रि 07.00 बजे गणेश नगर ज्योति मेडिकल के पास राहुल यादव पुरानी रंजिश को लेकर माॅ बहन की गंदी गंदी गालियाॅ देते हुये अपने हाथ मे रखे नुकीली वस्तु से प्रार्थी के बाये हाथ व कमर मे वार कर चोट पहुॅचाया था जिस पर अपराध पंजीबध्द कर थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वारा तत्काल घटना के बारे मे पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह को अवगत कराकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय (सिविल लाईन) श्री उमेश प्रसाद गुप्ता से दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना सिविल टीम भेजकर आरोपी का पतासाजी कर मिलने पर पकडकर थाना लाकर पूछताछ करने पर प्रार्थी के साथ मारपीट करना स्वीकार किया। प्रकरण के आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त कर आरोपी को दिनांक 25.04.2024 को विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना से वारिसानों को अवगत कराकर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया है।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक श्रीमति भारती मरकाम, प्र.आर. 678 चिरंजीवी राठौर, आरक्षक विरेन्द्र राजपूत एवं केशव मार्कों की अहम भूमिका रही।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now