तेज रफ्तार वाहन ने युवक को कुचला मौके पर हुईं मौत

बिलासपुर छत्तीसगढ़

दिनांक 22.02.2024 को मृतक समीर कुमार सुर्यवंशी पिता स्व. टीकराम सूर्यवंशी उम्र 23 वर्ष निवासी पुरा बस्ती शिवा चैक सूर्यवंशी मोहल्ला तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर का अपने मोटर सायकल क्रमांक सीजी10एपी 1349 से बिलासपुर मेडिकल स्टोर काम पर जा रहा था कि करीबन 11.00 बजे तिफरा ओेव्हरब्रिज मे मिक्चर मशीन ट्रक क्रमांक सीजी10बीएस 2397 के चालक द्वारा तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेट कर दिया जिससे समीर कुमार सुर्यवंशी का सिर गाडी के चक्का से कुचला जाने से मृत्यु हो गया था मौके पर सिरगिट्टी पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल पहुॅचकर आरोपी वाहन मिक्चर मशीन ट्रक क्रमांक सीजी10बीएस 2397 व चालक को सुरक्षार्थ हिरासत मे लिया गया तथा मृतक के शव को तत्काल अस्पताल रवाना कर तिफरा ओव्हर ब्रिज मे सडक दुर्घटना होने से वाहनों का लगे जाम को क्लियर कर आरोपी वाहन, चालक तथा मृतक वाहन को सुरक्षित थाना लाया गया।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना सिरगिट्टी पुलिस, थाना सिविल लाइन पुलिस, यातायात पुलिस एवं डायल-112 की अहम भूमिका रही।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now