भाजयुमो ने विजय संकल्प बाइक रैली निकाल किया योगी का स्वागत*

कोरबा छत्तीसगढ
कोरबा- भारतीय जनता युवा मोर्चा कोरबा के कार्यकर्ताओं ने विजय संकल्प बाइक रैली का आयोजन किया यह बाइक रैली जिला भाजपा कार्यालय तथा कोसाबाड़ी चौक से सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड पहुंची। भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज सोनी ने बताया कि हिंदू हृदय सम्राट उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का कोरबा आगमन लोकसभा भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय जी के पक्ष में प्रचार करने तथा जनसभा को संबोधित करने सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड आगमन हुआ। जिसको लेकर कोरबा के युवाओं में भरपूर उत्साह था युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकाल कर पूरे शहर में भाजपा के पक्ष जोरदार माहौल बनाया। सैकड़ों की संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बाइक रैली निकाल नारे लगाते हुए शहर भ्रमण किया और सरोज पांडेय जी को जिताने सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विजय संकल्प लिया। उक्त बाइक रैली में भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज सोनी,उपाध्यक्ष रंजू यादव, कोरबा मंडल अध्यक्ष रामावतार पटेल, महामंत्री दीनदयाल पटेल, सुदेश चंद्रा, तरुण, रामकुमार,राजा यादव कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष दिनेश सेन महामंत्री पिंकू रंजन,असलम,बंटी दर्री मंडल महामंत्री जनक राजपूत सहित कोरबा,कोसाबाड़ी,दर्री मंडल पदाधिकारी कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now