चाकू लेकर घूमने वाले लोगों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार*

बिलासपुर छत्तीसगढ़

बिलासपुर- मामले का विवरण इस प्रकार है कि आज दिनांक 18.04.2024 के भोर में लगभग 05.00 बजे स्थानीय लोगों के माध्यम से सूचना मिला कि आई टी आई चौक कोनी के पास मॉर्निग वॉक करने निकले एवं मुख्य मार्ग में आने जाने वाले लोगो को 02 व्यक्ति बटनदार चाकू एवं चापड़ नूमा चाकू से व्यक्तियों को डरा धमका रहे है जिसे तत्काल कोनी पुलिस पैट्रोलिंग एवम स्टाफ द्वारा रेड कार्यवाही कर मौके पर दोनो आरोपी को पकडा गया तथा आरोपी के कब्जे से एक बटनदार चाकू एवं एक चपाडनूमा चाकू को जप्त कर दोनों आरोपीयों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक गोपाल सतपथी, प्र आर अरविंद सिह, आरक्षक महादेव कुजूर, सूरज कुर्रे, विजेन्द्र सिह, चन्द्रशेखर सिह, रमेश टण्डन का सराहनीय योगदान रहा।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now