कोरबा। कटघोरा मण्डल के मुढ़ाली बस्ती में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए प्रेमचंद पटेल ने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। प्रेमचंद पटेल ने कहा की चुनाव की बारी आई है तो कांग्रेस फिर से झूठ का पुलिंदा लेकर आ गई है। अब कांग्रेस कह रही है की हर महिला को सालाना 1 लाख देगी, जब इनकी सरकार थी तब तो कांग्रेस ने दिया नही अब क्या देगा । कांग्रेस का एक ही काम है, झूठ बोलो और राज करो। इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय शर्मा गणेश राम फेकूराम टाकेश्वर राधेश्याम नरेन्द्र चौहान जितेन जोशी पवन जोशी हरीश समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










