आरोपी मोबाईल के साथ पकडा गया। ’’ आरोपी से चोरी हुये मोबाईल किया गया जप्त।

बिलासपुर छत्तीसगढ़

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी राहुल देव पात्रे पिता बाबू राम पात्रे उम्र 24 वर्ष निवासी उधोनगर थाना तोरवा जिला बिलासपुर का दिनांक 10.04.2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 10.04.2024 के रात करीबन 10.00 से 01.00 बजे के मध्य किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पेंट मे रखे मोबाईल विवो वाय 17 एस कीमती 10000 रूपये को चोरी कर ले गया रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना कार्यवाही मे लिया गया। प्रकरण के विवेचना दौरान घटनास्थल व गवाहों के पूछताछ पर संदेही दीपक बघेल का पतासाजी किया जो गणेशनगर के पास मिलने पर पुलिस को देखकर लुक छिप रहा था जिसे पकडकर पूछताछ करने पर टाल मटोल जवाब दे रहा था जिसे कडाई से पूछताछ करने पर अपने पेंट के जेब से चोरी किये मोबाईल विवो वाय 17 एस पेश किया। आरोपी के कब्जे से चोरी हुये मोबाईल जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना से वारिसान को अवगत कराकर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक भारती मरकाम, प्र.आर. 1339 मनोज राजपूत आरक्षक केशव मार्को व विरेन्द्र राजपूत की अहम भूमिका रही।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now