आई.पी.एल. क्रिकेट मैच मे आनलाईन सट्टा खेलने वाले  को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर छत्तीसगढ़

बिलासपुर।मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा जिले में चल रहे अवैध जुआ सट्टा पर कार्यवाही करने हेतु लगातार आदेशित किया जा रहा है कि दिनांक 07.04.2024 को मुखबिर से सूचना मिला कि हरपाल छाबडा नाम का व्यक्ति मोबाईल से आई.पी.एल मैच मे रुपये पैसे का हारजीत का दांव लगाकर क्रिकेट खेल रहा है कि सूचना पर श्रीमान अति पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अनुज कुमार , श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा श्री निमितेश सिंह को अवगत कराकर दिये गये निर्देश मे थाना प्रभारी चकरभाठा दामोदर मिश्रा द्वारा टीम बनाकर मुखबीर के बताये स्थान पर राजू मिल गली के पास पहुचकर घेराबंदी कर कर आरोपी को पकडा गया तथा नाम पुछने पर अपना नाम हरपाल छाबडा बताया तथा क्रिकेप लाईन एप के माध्यम से लखनउ और गुजरात के मैच मे भाव देखकर आई.पी.एल. सटटा खेलना स्वीकार किया आरोपी के कब्जे से 1 नग मोबाईल कीमती 9000 हजार तथा नगदी रकम 1000 रुपये जुमला 10000 रुपये जप्त किया गया आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध छ.ग.जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 एवं 34 भादवि कायम किया गया है।
उक्त कार्यवाही मे – निरीक्षक दामोदर मिश्रा , सउनि मनोज शर्मा, प्र.आर आतिश पारीक ,आर . सतपुरन जांगडे , मिथलेश साहू, विनोद कुमार सूर्यवंशी का विशेष योगदान रहा

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now