राखड़ परिवहन में लगे वाहनों की गयी संघन जांच*

बिलासपुर छत्तीसगढ़

NTPC सीपत डेम से राखड़ परिवहन में लगे वाहनों द्वारा परिवहन नियमों का उल्लंघन कर बिना तालपतरी ढंकी वाहनों की धूल से आम लोगों को हो रही परेशानी की शिकायतें प्राप्त होने पर जिले के पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को उक्त वाहनों पर सख्त कार्यवाही करने के लिए निर्देशित करने पर आज दिनांक 5 अप्रैल 2024 को गतौरा किसान परसदा मुख्य मार्ग पर सरप्राइज चेकिंग किया गया। जिसमें परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले बिना तालपतरी ढंके राखड़ का परिवहन करते पाए जाने वाले ट्रक/हाइवा वाहनों क्रमशः cg 25 B 0118,cg22 Y 4032,cg10 Bp 5018 एवं cg05 Ac 4552 वाहनों पर 10500 का जुर्माना वसूल किया गया। उक्त कार्यवाही मस्तूरी पुलिस और परिवहन विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से की गई।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा इस कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए समस्त अधिकारियों को इस पर और कड़ाई से कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now