मैग्नेटो माल चौक के पास देर रात तक पान सेंटर खुला रखकर गुटखा, पान सामाग्री, सिगरेट, कोलड्रिंक आदि बिक्री करने वाले सांई (ठाकुर) पान सेंटर को नगर निगम दस्ते के साथ कराया गया सील बंद ।

बिलासपुर छत्तीसगढ़

बिलासपुर ।पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप, के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) श्रीमती पूजा कुमार (भा.पु.से.) एवं (सिविल लाईन) श्री उमेश गुप्ता (भा.पु.से.) के द्वारा देर रात तक खुले रहने वाले पान, सिगरेट के दुकानों को बंद कराने का निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया गया है। जिसके परिपालन में मैग्नेटो माल चौक स्थित साई पान सेंटर को पुलिस के द्वारा रात्रि 11.00 बजे तक पान सेंटर बंद करने का नोटिस दिया गया था परंतु उक्त पान सेंटर संचालक द्वारा रात्रि 12.00 बजे के बाद भी पान सेंटर चालू करके रखने से वहां पर लोगों एवं वाहनों का जमावडा हो रहा था जिससे यातायात की भी समस्या हो रही थी जिस हेतु उक्त पान सेंटर को सील बंद करने हेतु श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सिविल लाईन के माध्यम से नगर निगम आयुक्त महोदय को प्रतिवेदन भेजा गया था जिसके तारतम्य में आज दिनांक 04.04.24 को नगर निगम जोन क्रमांक – 4 दल के द्वारा थाना तारबाहर पुलिस बल के साथ सांई (ठाकुर) पान सेंटर को सील बंद की कार्यवाही की गई है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now