कोरबा छतीसगढ़
कोरबा:- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के विद्युत संयंत्र हसदेव ताप विद्युत गृह, कोरबा पश्चिम के तत्वावधान में दिनांक 29.03.2024 को संयंत्र में मौजुद अपशिष्ट पदार्थों (स्क्रैप मटेरियल ) को सुंदर कलाकृति का स्वरूप प्रदान कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया

इस अवसर पर संयंत्र के कई विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों ने संयंत्र से निकले कबाड़ से अपने रचनात्मक कौशल का प्रदर्शन कर एक से बढ़कर एक सुंदर कलाकृति निर्मित की, जिसमें चंद्रयान उपग्रह के साथ विक्रम लैंडर एवं प्रज्ञान रोवर, प्रगति चक्र, कैनन द प्राइड, स्वदेश निर्मित हल्के लड़ाकू विमान – तेजस लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे ।
इसके साथ ही संयंत्र की 1×500 मे.वा इकाई में स्थित ऐश हैंडलिंग प्लांट का SILO माडल, रिले टेस्ट बोर्ड, हॉट एयर सर्कुलेशन लैंप, अलंकारी सामग्रियों, सुरक्षित कामगार, सुरक्षित पर्यावरण पर आधारित प्रदर्शनी के साथ ही बरगद के वृक्ष, सूरजमुखी के पौधे पर मंडराते भंवरे एवं मधुमक्खी का घूमता हुआ प्रतिरूप एवं बैल गाड़ी की प्रतिकृति द्वारा देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सुंदर एवं सजीव चित्रण किया गय ।

बता दे कि छत्तीसगढ़ राज्यविद्युत मंडल पहली बार इस प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है हसदेव ताप विद्युत परियोजना के कार्यपालक निदशक श्री संजय शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में संयंत्र में स्थित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कबाड़ सेजुगाड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी अंदर कलाकारों को जागृत करते हुए कलाकृतियां निर्मितकी काफी सराहनीय रहा इस दौरान कार्यपालक निदेशक से इन कलाकृतियों की उन्होंने जानकारी दी कि इस प्रकार शानदार कलाकृतियां के लिए एक पार्क बनाने की हमारे द्वारा प्रयास किया जाएगा या फिर इन्हें कॉलोनी परिसर के चौक चौराहों पर लगाया जाएगा ताकि हमारे आनेवाली पीढ़ी कबाड़ की उपयोगिताएवं पर्यावरण के संरक्षण के बारे में जानकारी प्राप्त कर सके
इस प्रतियोगिता में मुख्य रूप से इन कलाकृतियो की कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता के जजमेंट के लिए जज के रूप विशेष रूप से छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के रिटायर्ड मुख्य अभियंता श्री सुधीर रेगे, सिविल इंजीनियर श्रीमती नलिनी राव, जो की स्विट्जरलैंड में कार्यरत है एवं श्रीमती मधुलिका दवे के मैनेजर पावर ग्रिड कंपनी बिलासपुर उपस्थित रहे और सभी कलाकृतियों का बारीकी से देखें और जांच किए
इस दौरान उपस्थित रिटायर्ड मुख्य अभियंता सेवानिवृत्ति मुख्य अभियंता श्री सुधीर रेगे ने कहा की हसदेव ताप विद्युत संयंत्र के कार्यपालक निदेशक श्री संजय शर्मा की पहल से कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें संयंत्र में स्थित सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अनुपयोगी कबाड़ बहुत ही सुंदर उद्देश्य पूर्ण रचनात्मक कलाकृतियो का निर्माण किया वह सचमुच ही एक अद्भुत और अचंभित करने वाला है बहुत अच्छा लग रहा है उन्होंने कहा कि यह एक संयंत्र है और यहां एक उपयोगिता और समय सीमा के बाद अनूप योगी सामान कबाड़के रूप में निरंतर निकालते रहते हैं जो की एक कबाड़ के रूप में ही रहेगा पर कबाड़ से जुगाड़ के रूप में यह एक अच्छी पहल है जिसके लिए संजय शर्मा और उनकी टीम बधाई के पात्र है जिन्होंने इस प्रकार की सोच से कबाड़ से भी एक रचनात्मक उद्देश्यपूर्ण कलाकृतियों का निर्माण करने की पहल की
वही श्रीमती नलिनी राव ने कहा कि यह कबाड़ से जुगाड़ बहुत ही सराहनीपहल है जिस प्रकार संयंत्र से निकले कबाड़ से चंद्रयान, टरबाइन व अन्य उद्देश्य पूर्ण कलाकृतियों का काफी मेहनत कर निर्माण किया गया वह काफी सराहनीयाहै और लोगों को के लिए वह आनेवाली पीढ़ी के लिए ज्ञानवर्धक कार्य है और इस पहल की हम सभी सराहना करते हैं और इसके लिए पूरी टीम बधाई के पात्र हैं
पावर ग्रिड कंपनी से आई मधुलिका दवे ने कहा यहां कार्यपालक निदेशक की पहल से इन्होंने जो कबाड़ से जुगाड़ कर इस प्रकार की क्रिएटिविटी के लिए जिस प्रकार मोटिवेशन इन्होंने अपने कार्य कर्मचारियों का किया है वह सराहनीय है और यह एक ज्ञानवर्धक भी है यह आने वाली नए कर्मचारियों अधिकारियों के लिए बहुत ही अच्छा और उपयोगी है
कार्यक्रम के अंत आए हुए जजों ने अपना फैसला सुनाते हुए इन रचनात्मक कलाकृतियों को पुरस्कृत किया
जिसमें प्रथम स्थान TMD – 1 द्वारा निर्मित कलाकृति चंद्रयान 3
द्वितीय स्थान पर TMD – 3 द्वारा निर्मित स्टीम टरबाइन
इस प्रकार कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर टीएमडी- 1 एवं द्वितीय स्थान पर टीएमडी 3 रहा
कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता मुख्य अतिथि सह कार्यपालक निदेशक(उत्पा.) – श्री संजय शर्मा एवं आए हुए जज श्री सुधीर रेगे, श्रीमती नलिनी राव एवं श्रीमती मधुलिका दवे द्वारा पुरस्कृत किया गया एवं साथ ही प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेताओं को सम्मानित किया साथ ही अपशिष्ट पदार्थों के कुशल प्रबंधन एवं रीसाइक्लिंग द्वारा उनकी वजह से पर्यावरण पर पढ़ने वाले हानिकारक प्रभावों को न्यूनतम स्तर पर लाने का संदेश दिया गया











