Asp,Dsp ट्रैफिक ने दी “लेफ्ट टू लेफ्ट फ्री” की जानकारी*

बिलासपुर छत्तीसगढ़

*पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के आदेश अनुसार ए0एस0पी0 (ट्रैफिक) बिलासपुर नीरज चंद्राकर एव डी0एस0पी0 संजय साहू ने शहर यातायात प्रबंधन,शहर यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन हेतु, शहर के प्रमुख चौक- चौराहों पर भ्रमण कर तथा ड्यूटी पर तैनात यातायात के अधिकारी,जवानों से यातायात संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए,साथी ही प्रमुख चौक-चौराहों पर होने वाले ट्रेफिक इंजीनियरिंग की जानकारी भी उन्होंने ली।*

*इसी क्रम में महाराणा प्रताप चौक एव पुराना बस स्टैंड में पिक आवर्स के समय “लेफ्ट टू लेफ्ट फ्री” (बाए से बाए की दिशा की ओर) व्यवस्थित रखने हेतु उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी को आवश्यक समझाइए एवं दिशा निर्देश दिए जाने के साथ-साथ उपस्थित वाहन चालकों को भी इस संबंध में समझाइए दी गई।*

*विदित होकर ट्रैफिक पुलिस में एएसपी नीरज चंद्राकर द्वारा पदभार ग्रहण के उपरांत लगातार ब्लैक स्पॉट एवं शहर पार्किंग, शहर यातायात व्यवस्था की दिशा में लगातार सुव्यवस्थित यातायात के लिए प्रयास निरंतर किया जा रहा है।*

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now