अवैध शराब बिक्री करते एवम बिक्री हेतु कब्जे में रखने वाले 2 आरोपी सरकण्डा पुलिस के गिरफ्त में*

 

बिलासपुर छत्तीसगढ़
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापु.से.) द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु अधिक से अधिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में श्रीमान् अति०पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर श्री उमेश कश्यप एवं सी.एस.पी. (सरकडा) श्री सिद्धार्थ बघेल द्वारा जिले में अवैध शराब/गाजा बिकी करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकंडा प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक रोशन आहुजा के निर्देशन एवं निरी. तोपसिंह नवरंग के मार्गदर्शन में थाना सरकंडा द्वारा नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने टीम लगाकर पतासाजी की जा रही थी कि दिनांक 24.03.2024 को टीम को सूचना मिला कि रपटा चौक चांटीडीह में अमन यादव नामक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब बिकी करने हेतु कब्जे में रखा है इसी प्रकार बहतराई में राजकुमार साहू नामक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब बिकी कर रहा है उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने निर्देश प्राप्त हुआ. जिस पर पृथक-पृथक टीम द्वारा रेड कार्यवाही करते हुये रपटा चौक चाटीडीह में अमन यादव के कब्जे से 10 लिटर महुआ शराब किमती 2000 रू. एवं बहतराई में राजकुमार साहू के कब्जे से 11 लिटर महुआ शराब किमती 2200 रू. एवं बिकी रकम 2500 रू. का बरामद हुआ, जिसे विधिवत् जप्त कर आबकारी एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही किया गया है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now