बिलासपुर छत्तीसगढ़
– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह द्वारा क्षेत्र में अपराधो एवं चाकूबाजी की घटनो पर अंकुश लगाने हेतु आपरेशन प्रहार के तहत कार्यावाही करने निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, श्री उमेश कश्यप तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चैधरी के नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा दिनांक 19.03.24 को आरोपी (1) शैफ उर्फ सैफ खान पिता सलीम खान उम्र 24 वर्ष निवासी फजलबाडा गांधी चैक थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर को गांधी चैक के पास, (2) गौरव राज चैहान पिता शंभूराज चैहान उम्र 19 वर्ष निवासी बहतराई अटल
आवास थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर को शनिचरी बाजार के पास, (3) मानु सिंह सोधिया पिता अशोक सिंह सोधिया उम्र 28 वर्ष निवासी अटल आवास ब्लाक जी 24 बहतराई थाना सरकण्डा को बाल्मिकी चैक के पास लोहे का धारदार चाकू लेकर लोगो को डराते धमकाते पकडा गया, जिसे धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
होली पर्व एवं चुनावी माहौल को देखते हुए पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी प्रकार की गुण्डागर्दी, अवैध कारोबार को बर्दाशत नही किया जाएगा। आने वाले समय में आपरेशन प्रहार को तेज कर शांति भंग करने वालो पर कडी कार्यवाही की जाएगी।










