बिलासपुर छत्तीसगढ़
बिलासपुर ।पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) बिलासपुर द्वारा लोक सभा चुनाव के मद्देनजर अवैध नशे पर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप ,सी.एस.पी. (कोतवाली) श्रीमति पूजा कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने वालों की धरपकड़ अभियान चलाया गया । इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि प्रमोद विश्वकर्मा नामक व्यक्ति संतन नगर लाल खदान मरघट के पास अवैध रूप से देशी प्लेन शराब बिक्री करने हेतु रखा है कि सूचना पर सूचनास्थल पहुंचकर घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ा गया जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम प्रमोद विश्वकर्मा पिता स्वर्गीय राजेश विश्वकर्मा उम्र 19 साल संतन नगर लाल खदान थाना तोरवा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ बताया जिसके कब्जे से अवैध देशी प्लेन शराब कुल 3.060 लीटर जप्त किया गया है आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही किया गया है ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा, सहायक उप निरीक्षक विदेशी साहू , प्रधान आरक्षक दिनेश सिंह आरक्षक अशोक चंद्राकर, लक्ष्मी कश्यप का सराहनीय योगदान रहा।












