अवैध शराब के विरुद्ध ‘आपरेशन प्रहार’ अवैध रूप से महुआ शराब के साथ आरोपी को मस्तूरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर छत्तीसगढ़

बिलासपुर।मामते का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु ‘आपरेशन प्रहार’ के तहत अधिक से अधिक कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किये जाने पर श्रीमान् अति०पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं उप पलिस अधीक्षक महोदय (मुख्यालय) के कुशल निर्देशन में व थाना प्रभारी मस्तूरी रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने पतासाजी की जा रही थी कि मुखबीरो से सूचना मिली कि ग्राम टिकारी के रामप्रसाद साहू शास पूर्व माध्यमिक शाल टिकारी के पास भारी मात्रा मे देशी शराब बिक्री करने हेतु रखा है। सूचना पर हमराह स्टाफ के मुखबिर के बताएनुसार स्थान पर रेड कार्यवाही कर आरोपी रामप्रसाद साहू पिता स्व रामखेही साहू उम्र 52 साल साकिन टिकारी थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर के कब्जे से 35 पाव देशी शराब 6.300 लीटर कीमती 2800रू जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया जिसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now