बिलासपुर छत्तीसगढ़
बिलासपुर!दिनांक 18/03/2024 को जरिये सूचना मिली कि कोन्हेर गार्डन के पास एक व्यक्ति लोहे का चाकू जिसमे लकड़ी का मूठ लगा है लेकर लहराते हुए आने जाने वाले लोगो को गाली गुप्तार कर डरा धमका रहा है कि सूचना से तत्काल श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राजनेश सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा उक्त व्यक्ति के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करने निर्देश दिए गए। उक्त निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर श्री उमेश कश्यप एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सिविल लाइन श्री उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन गौरव ठाकुर एवं सहयोगी निरीक्षक प्रदीप आर्य द्वारा थाना से प्रधान आरक्षक जयप्रकाश खांडेकर के हमराह स्टाफ भेजा गया मौके पर पहुंचे जहां एक व्यक्ति को लोहे का चाकू जिसमे लकड़ी का मूठ लगा है लेकर आम लोगों को डराते धमकाते मिला जो पुलिस को देखकर उसके समक्ष ही मार दूंगा कहकर उत्तेजित होकर चिल्लाने लगा जिसे घेरा बंदी कर पुलिस बल की सहायता से पकड़ा गया पुछताछ करने पर अपना नाम सागर चौहान पिता स्व चैतराम चौहान उम्र 30 वर्ष निवासी सेक्टर नंबर 11 रविदास मोहल्ला पुराना राजेंद्र नगर थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर का निवासी होना बताया जिसके कब्जे से एक नग लोहे का चाकू जिसमे लकड़ी का मूठ लगा है जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी का कत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तारी के कारणों को बताते हुए गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।












