बिलासपुर छत्तीसगढ़
बिलासपुर!मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के व्यापारियों पर अंकुश लगाने, प्रहार अभियान के तहत लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी (प्रशिक्षु भा.पु.से.) अजय कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर अवैध शराब रखने व बिक्री करने वाले कोचियों के खिलाफ रेड कार्यवाही करने हेतु मुखबीर तैनात किया गया था। कि दिनाँक 16/03/2024 को जरिये मुखबीर पर ग्राम घॉसीपुर में रोहित कुमार पोर्ते के घर रेड कार्यवाही किया जहाँ उक्त व्यक्ति के घर के बाड़ी से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती करीबन 2000 रूपये रखे मिला। जिसे जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में (प्रशिक्षु भा.पु.से.) अजय कुमार थाना प्रभारी रतनपुर, प्र.आर. बलदेव सिंह, आर. दीपक मरावी, संजय यादव, शशीकांत कौशिक का विशेष योगदान रहा।











