अवैध रेत माफियाओं पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार

बिलासपुर छत्तीसगढ़

बिलासपुर पुलिस लगातार अवैध कार्यों में लिप्त लोगों पर कार्यवाही कर रही है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह में निर्देश पर अवैध रेत उत्खनन एवं ट्रांसपोर्ट के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है, आज चेकिंग दौरान मौके पर हाइवा और ट्रैक्टर मे नदी से अवैध रेत का उत्खनन कर परिवहन करने वाले सीपत से 03, बेलगहना से 01, सिविल लाईन से 02, सरकण्डा से 01, हिर्री से 03, रतनपुर से 03 कुल 13 वाहनो को रेत के साथ मिलने पर थाना लाकर धारा 102 जा.फौ. के तहत् जप्त कर माइनिंग विभाग को सूचित किया गया ।

पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर इस कार्यवाही में समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।

बिलासपुर पुलिस अवैध कृत्यों के विरूद्ध यह कार्यवाही लगातार चलती रहेगी

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now