बिलासपुर छत्तीसगढ़
बिलासपुर,!पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह द्वारा बिलासपुर जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारीयों को जुआ/सट्टा खिलाने वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था, आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय (चकरभाठा) श्री निमितेष सिंह परिहार के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर विश्वस्त मुखबीर लगाकर अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी इसी क्रम मे दिनांक 14.03.2024 को मुखबीर से सूचना मिला कि बन्नाक चौक सब्जी मण्डी के अंदर मे एक व्यक्ति सट्टा-पट्टी लिख रहा है सूचना पर थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वारा तत्काल टीम गठित कर बन्नाक चौक सब्जी मण्डी मे घेराबंदी किया गया जहाॅ एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे घेराबंदी कर पकडकर नाम पूछने पर अपना नाम धु्रव मिश्रा पिता स्व. राममिलन मिश्रा उम्र 45 वर्ष निवासी बन्नाक चैक शिवमंदिर के पीछे का होना बताया। संदेही के तलाशी लेने पर सफेद कागज मे नाम लिखा हुआ पर्ची, एक डाॅट पेन, नगदी रकम 11090 रूपये मिलने पर गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी के विरूध्द वैधानिक कार्यवाही की गयी है।











