छ0ग0 प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारिणी एवं जिला अध्यक्षों की सूची जारी

कोरबा छत्तीसगढ
कोरबाः- अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लाम्बा द्वारा अनुशंसित  छ0ग0 प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारिणी एवं जिला अध्यक्षों की सूची प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम द्वारा जारी की गई है।
कोरबा शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर श्रीमती कुसुम द्विवेदी को तीसरी बार जिम्मेदारी दी गई है। वही ग्रामीण अध्यक्ष हेतु  श्रीमती प्रभा सिंह तंवर को दूसरी बार जिम्मेदारी मिली है।
प्रदेश महिला कांग्रेस की टीम में श्रीमती रेखा त्रिपाठी को उपाध्यक्ष, उषा राठौर को महासचिव, भावना जायसवाल, हेमलता बघेल, कंचन खाडेकर एवं किरण कुजूर को प्रदेश सचिव बनाया गया है।
उपरोक्त आदेश जारी करते हुए  प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम ने सभी पदाधिकारियों से आव्हान करते हुए कहा कि अपने-अपने जिले में महिला कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की जरूरत पर कार्य करने होंगे। श्रीमती नेताम ने आशा व्यक्त किया है कि नवनियुक्त पदाधिकारी कांग्रेस के रीति-नीति  एवं नियमों के तहत अनुशासन में रहकर कार्य करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस  प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजय दिलाने के लिए एकजुटता से कार्य करेंगे।
श्रीमती कुसुम द्विवेदी सहित जिले में नियुक्त सभी पदाधिकारियों के नियुक्ति पर कोरबा जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी विश्वास दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस मुख्य संगठन के साथ मिलकर महिला संगठन को और अधिक मजबूत बनायेंगे साथ ही लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के जीत के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now