अवैध गांजा परिवहन करते 4आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

बिलासपुर छत्तीसगढ़

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, रजनेश सिंह (भा.पू. से . ) द्वारा जिले में नशीली दवाई एवं गांजा का अवैध व्यापार करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर अधिक-से-अधिक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था, जिसके परिपालन में श्रीमान अ.पु. अ. श्रीमती अर्चना झा (ग्रामीण), एवं उप.पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार मुख्यालय जिला बिलासपुर महोदय के मार्गदर्शन में क्षेत्र में सतत् निगाह रखी गई थी, जो जेरिये मुखबिर से सूचना मिला कि चार व्यक्ति नीला रंग के मोटर सायकल क्र. सीजी – 10एएल-3908 में पीला रंग का प्लास्टिक बोरी में तथा एचएफ डिलक्स मो.सा. क्र. सीजी – 10 एएन- 4855 में सफेद व पीला रंग का प्लास्टिक बोरी में मादक पदार्थ गांजा जैसा रखकर गतौरा की ओर से रॉक नहरपारा होते हुए मटियारी की ओर परिवहन करने की सूचना मिलने पर सूचना तस्दीक पर हमराह स्टाफ के रवाना होकर ग्राम रॉक नहरपार में मुखबीर के बताये गये स्थान में पहुँचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया जो एन.डी.पी.एस. के प्रावधानों के तहत विधिवत् कार्यवाही करते हुए आरोपीगण विजेन्द्र शिकारी, सन्नु शिकारी, दिलेर सीसोदिया, भोला शिकारी, के कब्जे से चार प्लास्टिक बोरी में रखा मादक पदार्थ 21.500 किलो ग्राम किमती 220000/रू एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल क्र. सीजी – 10एएल-3908 किमती 60,000/रू, व एचएफ मोटर सायकल क्रमांक सीजी 10 एएन 4855 कीमती 30,000 रूपये जुमला किमती 3,10,000 /रू जप्त किया गया। आरोपीयो का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से धारा – 20 (बी) एन. डी. पी. एस. के तहत विधिवत् कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

*विशेष योगदान : निरीक्षक कृष्ण चंद सिदार, सउनि धर्मेन्द्र यादव, युगल किशोर शर्मा, प्र. आर. उमाशंकर राठौर, कौशल प्रसाद, आर. धर्मेन्द्र सूर्यवंशी, विनोद केवट, दीपक साहू, मुकेश सूर्यवंशी, की विशेष भुमिका रही*

*सीपत पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।.*

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now