बिलासपुर छत्तीसगढ़
– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है दिनांक 08.08.2023 को सिम्स अस्पताल बिलासपुर पहुंच कर आहत सुखराम उर्फ बल्लू बघेल पिता स्व. श्याम लाल बघेल उम्र 70 साल निवासी पेण्डारी से पूछताछ किया गया, तो जवाहर बघेल एवं उसके लड़का खरु बधेल के दवारा एक राय होकर जमीन विवाद को लेकर आज दिनांक 08.08.2023 के शाम करीब 5.00 बजे जान से मारने की नियत से टंगिया से मारकर घातक चोट पहुंचाना बताया। प्रार्थी के मौखिक रिपोर्ट पर धारा 307, 34 भादवि का अपराध घटित होना पाये जाने से सिम्स अस्पताल बिलासपुर में देहाती नालसी अपराध क्रमांक 0/2023 धारा 307, 34 भादवि का अपराध पंजीबध्द कर थाना वापस आया देहाती नालसी पर नंबरी अपराध पंजीबध्द किया गया। प्रकरण के एक आरोपी खर्रू उर्फ विनोद पिता जवाहर बघेल उम्र 20 साल साकिन पेण्डारी को दिनॉक 09-08-2023 को गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया एवं उनके खिलाफ अभियोग पत्र तैयार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा चुका है। आरोपी जवाहर बघेल घटना दिनॉक से फरार था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय, बिलासपुर के द्वारा 5000/- रूपये का ईनाम उद्घोषणा जारी कर उक्त गंभीर अपराध के फरार आरोपी को तत्काल पकड़ने हेतु श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर के निर्देशन एवं श्रीमान अति०पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सिविल लाईल) श्री उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन में सकरी पुलिस के द्वारा आज दिनॉक 09-03-2024 को आरोपी जवाहर बघेल को बिलासपुर रेल्वे स्टेशन में भीख मांगकर जीवन यापन करने की सूचना पर तत्काल सकरी पुलिस टीम द्वारा आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया एवं आरोपी से पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया और बताया कि घटना कारित करने के बाद अपने गांव से फरार होकर मुंगेली क्षेत्र, मुंबई एवं गुजरात में भिख मांगकर जीवन यापन कर रहा था उसके बाद बिलासपुर रेल्वे स्टेशन में भिख मांगकर लूक छिप कर रहा रहा था कि मामले के आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा का घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
सराहनिय भूमिका – उपरोक्त् संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि हेमंत आदित्य, प्रधान आरक्षक राजेश्वर क्षत्री, राजकुमार क्षत्री, आरक्षक संजय बंजारे, कलेश्वर यादव, पवन सिंह, रूपेश कौशिक, मालिक राम साहू एवं थाना स्टाफ सकरी की भूमिका रही।












