अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार*

बिलासपुर छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। निर्देशानुसार अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना कोटा में अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 07.03.2024 के शाम को थाना प्रभारी कोटा श्री टी. एस.नवरंग को सूचना मिला की ग्राम लमकेना में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब खपाया जा रहा है। सूचना पर कोटा थाना प्रभारी द्वारा पुलिस टीम भेजकर ग्राम लमकेना में रेड कार्यवाही किया गया। जहां ईश्वर महादेवा के कब्जे से कुल 09 लीटर महुआ शराब कीमती 900 रुपए को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर विधिवत‌् कार्यवाही कर आज दिनांक 08.03.2024 को माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजी जाती है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now