तारबाहर पुलिस को मिली मोटर सायकल चोरी के मामले में सफलता

बिलासपुर छत्तीसगढ़

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी अनिल कुमार तिवारी पिता नरेन्द्र कुमार तिवारी उम्र 41 वर्ष निवासी शिवनेरी गली कौशलेन्द्र राव लॉ कालेज के पास थाना तारबाहर जिला बिलासपुर का दिनांक 04.03.24 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वर्ष 2012 माडल का मोटर सयकल यामहा क्रमांक CG10N1287 को दिनांक 02.03.2024 को रात्रि 11:00 बजे अपने घर के बाहर खड़ा करके अपने परिवार के साथ रात्रि में विश्राम करने चला गया अगले दिन सुबह 07/00 बजे सोकर उठा तो मेरा गाडी नही था आसपास पता तलाश किया पता नही चला किसी अज्ञात चोर ने मोटर मो.सा. यामहा कीमती 15000 रूपये को चोरी करके ले गया हैं की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया जिले में इस तरह की अन्य घटनायें होने की सूचना पर श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) श्री उमेश गुप्ता (भा.पु.से) के द्वारा तत्काल तस्दीक एवं अग्रिम कार्यवाही हेतू दिशा निर्देश देने पर थाना प्रभारी तारबाहर के नेतृत्व में टीम गठीत कर घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीव्ही फूटेज में आरोपी से संबंधित जानकारी प्राप्त किया गया जो मुखबीर की सूचना पर गाँधी चौक के पास दो व्यक्ति काले कलर की यामहा मोटर सायकल बेचने हेतु ग्राहक तलाश कर रहे है कि सूचना पर बताये हुए स्थान पर पहुचकर दबिश दिया पुलिस वाहन को देखकर एक व्यक्ति भाग गया मौके पर उदय सिंह मरावी मिला यामहा मो.सा. का कागजात पेश करने को कहा गया जो कोई कागजात नही होना लेख कर दिया जिसे संदेह के आधार पर पूछताछ हेतु मय मोटर सायकल के थाना लाया गया धीरज सिह के द्वाराा मोटर सायकल को घटना स्थल से विधि से संघर्षरत बालक के साथ चोरी करना स्वीकार किया है आरोपी के कब्जे से मोटर सयकल यामहा क्रमांक CG10N1287 मुताबिक जप्ति पत्रक के जप्त किया गया है प्रकरण में आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है I

संपूर्ण कार्यवाही में थाना तारबहार के थाना प्रभारी निरीक्षक श्री अनिल अग्रवा, प्रआर अशोक नामदेव आर. प्रफुल लाल, विरेन्द्र निषाद का योगदान रहा ।

/*अपराध से समाज के लिए सबक़*/
*अपराधों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार*
ऐसे कोई भी व्यक्ति किसी मोटरसाइकिल या किसी अन्य वस्तु को बेचने के लिए आता है तो उस मोटरसाइकिल या किसी भी वस्तु के सारे दस्तावेज़ की जाँच करने के बाद ही ख़रीदें।
इस प्रकार के किसी संदेहास्पद व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने का कष्ट करें।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now