अज्ञात कारण से जहर सेवन कर एक महीला ने दी अपनी जान पुलिस जांच में जुटी

बिलासपुर छत्तीसगढ़

दिनांक 25.2.2024 प्रातः 09.05 बजे एक महिला चंदा सक्टेल थाना बिल्डिंग के बाहर पेड़ के नीचे बैठी थी तभी थाने आने वाले कुछ कर्मचारियों और थाना प्रभारी ने उस महिला से थाने आने का कारण पूछा और कोई रिपोर्ट लिखाने अथवा कोई शिकायत दर्ज करनी है इत्यादि के बारे में पूछा तो उस महिला ने बताया कि मेरे पति को बुलाई हूँ वो आ रहा है तो रिपोर्ट लिखाऊँगी तब पुलिस के कर्मचारी थाने के अपने नित्य कामकाज में व्यस्त हो गये उसी दरम्यान उसका पति शंकर लाल रकटेल थोड़ी देर में आया और फिर थाने में 11.10 पर आकर बताया कि उसकी पत्नी ने ज़हर खा लिया है तब तुरंत पुलिस वाले दौड़कर गये तो महिला लेटी हुई छटपटा रही थी और उससे पूछने पर बताई की उसने कीटनाशक ज़हर खा लिया है । पुलिस ने तुरंत dial 112 को call कर बुलाया और तत्काल हॉस्पिटल लेकर गये लगभग 11.30 से 12.00 के मध्य इलाज के दौरान महिला की मृत्यु हो गयी ।

अब तक के मर्ग जाँच में सीडीआर एनालिसिस ,थाने के सीसीटीवी फ़ुटेज , पति के कथन ,प्रेमी का कथन ,मृतिका के माता ,भाई ,बहन के कथन के अनुसार
मृत्तिका अपने सोने को गिरवी रख कर दिनाक 10/02/24 को पुरी(उड़ीसा ) चली गयी थी पति ने थाना सिरगिट्टी में गुमइंशान दर्ज कराया था इस बीच मृत्तिका ने अपने पति और बहन से बात कर बतायी थी कि वह अपने प्रेमी चन्द्रभान केसकर के साथ पुरी(ओड़िया )आ गयी और उसे ना ढूँढे नहीं तो उसका मुँह देखेंगें ( मृत्तिका अपने बहन को ह्वाट्सऐप मेसेज भी की थी) इसी बीच पति ने दिया मंगल सूत्र और कुछ सोने के समान वापस करने बोला तो बोली अभी गिरवी रखी हूँ अभी नहीं दे पाऊँगी कुछ बचे सोने को देने के लिए दिनाक 25.02.24 को फ़ोन कर थाने के बाहर अपने पति को बुलायी थी

प्रारंभिक जाँच में यह पाया भी गया है कि पुलिस ने अपनी ड्यूटी अन्तर्गत महिला से उसके थाने आने का कारण जानना चाहा था किंतु महिला ने अपने पति के आने पर शिकायत करने को कहा गया उस समय ज़हर सेवन करने और किसी से छुब्ध रहने इत्यादि कि कोई जानकारी पुलिस को नहीं दी गयी थी।

दिनांक 25.02.24 का सीसीटीवी फ़ुटेज में मृतिका का थाना की अंदर आना नहीं पाया गया ना ही मृत्तिका के सीडीआर एनालिसिस में किसी भी पुलिस स्टाफ़ के द्वारा काल कर थाना बुलाया पाया गया बल्कि वह स्वतः ही अपने पास बचे हुये सोने के समान वापस करने के लिए थाना के बाहर पेड़ के पास अपने पति को बुला कर इंतज़ार कर रही थीं
मृत्तिका के माता ,भाई ,बहन का भी कथन कराया गया कथन में बताया गया कि उसके मृत्यु में किसी भी पुलिस स्टाफ़ या उनके दामाद या पति पर किसी भी प्रकार का शक या संदेह नहीं है वह स्वतः ही ज़हर सेवन कर आत्महत्या की है

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now