नाबालिग को बहला फुसलाकर अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी तोरवा पुलिस की गिरफ्त में

बिलासपुर छत्तीसगढ़

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 08.02.24 को नाबालिग की माता द्वारा थाना तोरवा में अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसकी नाबालिग लडकी को बहला फुसलाकर अपहरण करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज करायी गई थी जिस पर थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 57/ 2024 धारा 363 भादवि कायम किया गया मामले में नाबालिग को दिनाक 10/2/24 को बरामद कर लिया गया था जो प्रकरण की विवेचना में नाबालिग के कथन में आरोपी इमरान बेग द्वारा नाबालिग को बहलाफुसला कर अपहरण कर ले जाने बलात्कार करने तथा आरोपी कामरान बेग द्वारा अपने भाई को बालिका से प्यार करता है तो उसे लेकर up आ जा, शादी करवा दूंगा कहकर दुष्प्रेरण करने की पुष्टि हुई। घटना की गम्भीरता को देखते हुए लगातार वरिष्ठ अधिकारियों से दिशा निर्देश हुआ। घटना के बाद से फरार आरोपी की पतासाजी हेतु टीम तत्काल ग्राम राठ हमीरपुर उत्तर प्रदेश गई थी किन्तु आरोपी अपने निवास स्थान से भी फरार थे। आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबीर लगाई गई थी, आरोपियों की लगातार पता तलाश की जा रही थी किंतु आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे थे किंतु तोरवा पुलिस द्वारा लगातार पता तलाश कर आरोपियों को बिलासपुर से पकड़ा गया पूछताछ पर जुर्म स्वीकार करने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में तोरवा थाना का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now