रतनपुर में कका पहाड़ के महंत पर हमला कर फरार आरोपी को रतनपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

बिलासपुर छत्तीसगढ़

दिनाँक 23/02/2024 को प्रार्थी महंत श्यामसुन्दर दास थाना रतनपुर उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराये कि रतनपुर निवासी सुरेश कुमार गुप्ता उर्फ दारा इनके आश्रम (काली कमली) में रात्रि करीबन 07:00 बजे आकर पुरानी बातों और मोबाईल चोरी की बात को लेकर वाद-विवाद कर रहा था, जिसे मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुये वहीं पास में रखे कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया, रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध कायम कर आरोपी की पतातलाश की जा रही थी। आरोपी घटना कारीत कर फरार हो गया था, कि मुखबीर द्वारा आरोपी के कोटा में होने की सुचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी को कोटा से पकड़ा गया। उक्त आरोपी सुरेश कुमार उर्फ दारा गुप्ता से पुछताछ किया जो आरोपी द्वारा घटना कारीत करने आरोपी के कब्जे से एक धारदार हथियार कुल्हाड़ी को जप्त कर आरोपी को धारा 294,506,323,307 भादवि के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रतनपुर देवेश सिंह राठौर, सउनि मेलाराम कठौतिया, प्र.आर. सत्यप्रकाश यादव आर. दीपक मरावी, बसंत मानिकपुरी की विशेष भूमिका रही।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now