अवैध रूप से शराब रखने वाला आरोपी सकरी पुलिस के गिरफ्त में

बिलासपुर छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अवैध नशे के खिलाफ कार्यवाही करने निर्देशित करने पर दिनॉक 22-02-2024 को मुखबिर सूचना पर सकरी पुलिस टीम द्वारा आरोपी आकाश बंजारे उर्फ केशव बंजारे के कब्जे से एक नीला कलर के बैग अंदर 30 पाव देशी प्लेन शराब प्रत्येक 180 एमएल जुमला 05 लीटर 400 एमएल किमती करीबन 2400 रूपये को जप्त किया गया एवं आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

सराहनिय भूमिका – उपरोक्त् संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि गणेश राम महिलांगे, आरक्षक संजय बंजारे, कलेश्वर यादव, अमित पोर्ते एवं थाना स्टाफ सकरी की भूमिका रही।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now