थाना कोनी पुलिस द्वारा वर्षों से लंबित गुम इंसान महिला को किया दस्तयाब कई को वीडियो कॉल से कराया संपर्क

बिलासपुर छत्तीसगढ़

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा०पु० से०) के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेंद्र जायसवाल एवम नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति पूजा कुमार (भा०पु० से०) के मार्गदर्शन में थाना कोनी पुलिस टीम के द्वारा वर्ष 2018 से गुम इंसान कु. पुष्पा यादव पिता मोहनी यादव उम्र 23 वर्ष निवासी बांबे आवास देवगनर कोनी वर्ष 2020 के गुम इंसान कु. रेणु सिंह ठाकुर पति भाइल सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी गतौरी वर्ष 2021 के गुम इंसान कु. काजल कौशिक पिता बुधराम कौशिक उम्र 21 वर्ष निवासी देवगनर कोनी वर्ष 2023 से गुम इंसान श्रीमति वर्षा यादव पति रमेश यादव उम्र 27 वर्ष निवासी छोटी कोनी दैहानपारा वर्ष 2023 के गुम इन्सान श्रीमति सपना निर्मलकर पति धनंजय निर्मलकर उम्र 24 वर्ष निवासी बिरकोना वर्ष 2023 में गुम इन्सान कृष्ण कुमार सूर्यवंशी पिता स्व बहोरन लाल उम्र 38 वर्ष निवासी रमतला वर्ष 2024 के गुम इंसान श्रीमति पूजा यादव पति प्रफुल यादव उम्र 20 वर्ष निवासी कोरमी थाना सिरगिट्टी को आज दिनांक 23.02.2024 को वरिष्ठ अधिकारियों आदेशानुसार विशेष अभियान चलाकर लंबित 07 गुम इंसान को दस्तयाब कर कथन लेकर उनके परिजनो को सुपुर्द किया गया गुम इंसान को खोजकर तथा उनका सम्पर्क नम्बर पाकर वीडियो कॉल से परिजनों को मिलाकर बरामद किया गया परिजन अपने बीच पाकर खुश हुए तथा कोनी पुलिस को साधुवाद दिया है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक गोपाल सतपथी, सउनि भरतलाल राठौर, सउनि संतोष पात्रे, प्र.आर. अरविदं सिंह, प्र. आर. रामअवतार राठौर, आरक्षक रामायण राजपूत, आरक्षक महादेव कुजूर, आरक्षक प्रकाश तिवारी, पंचराम रजक का सराहनीय योगदान रहा।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now