रायपुर छत्तीसगढ़
विश्व हिंदू महासंघ दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है। यह संगठन गैर राजनीतिक है। इसका मूल उद्देश्य हिंदुत्व की ध्वजा को चहूँ ओर पहुँचाना और उनके मान सम्मान और अभिमान के लिए सदा संघर्षशील रहना है।
इस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माँ कालका शक्तिपीठ के पीठाधीश्वर महंत श्री सुरेंद्रनाथ अवधूत जी हैं यह संगठन आज विश्व के हर कोने में हिंदुत्व की ध्वजा लहराने के का कार्य कर रहा है
इसी तारतम्य में विश्व हिंदू महासंघ के अंतराष्ट्रीय उपाध्यक्ष माँ कालका शक्तिपीठ पीठाधीश्वर महंत श्री सुरेंद्रनाथ अवधूत जी की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ के श्री आनंद पाठक जी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश में श्री प्रदीप मिश्रा को प्रदेश प्रवक्ता का दायित्व दिया गया है
विश्व हिंदू महासंघ समस्त सनातनी हिंदुओं को एकजुट कर अखंड भारत एवं हिंदूराष्ट्र के स्वप्न को साकार करने हेतु देश ही नहीं विदेशों तक अपनी पहुंच बना रहा है
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री आनंद पाठक द्वारा छत्तीसगढ़ में सभी सनातनियों को आह्वान करते हुए एकजुट होकर हिंदुत्व एवं सनातन की रक्षा हेतु आगे आने की बात कही और विश्व हिंदू महासंघ से जुड़कर अपने सनातनी संस्कार एवं संस्कृति को जीवंत बनाए रखने की अपील सभी सनातनी हिंदू माताओं भाईयो और बहनों से की है
उन्होंने कहा की आगामी समय में विश्व हिंदू महासंघ द्वारा देश के सभी राज्यों जिलों एवं ग्राम स्तर तक संगठन का विस्तार किया जाएगा, और सभी सनातनी हिन्दुओं से अपेक्षा प्रकट किया की वे हिंदुत्व के मार्ग मे एकजुट होकर हिंदू धर्म ध्वज लहराने का कार्य करेंगे











