कटघोरा परियोजना में कार्यकर्ता व सहायिका के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

कोरबा छत्तीसगढ

कोरबा 15 फरवरी 2024/ एकीकृत बाल विकास परियोजना कटघोरा अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता के 04 एवं सहायिका के 02 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेतु शैक्षणिक योग्यता 11वीं/12वीं उत्तीर्ण तथा सहायिका हेतु 8वीं उत्तीर्ण वांछनीय है। भर्ती प्रक्रिया हेतु 26 फरवरी से आवेदन आमंत्रित किया गया है जिसकी अंतिम तिथि 12 मार्च 2024 निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना कार्यालय कटघोरा से संपर्क किया जा सकता है एवं आवेदन फॉर्म हेतु उक्त कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now