बिलासपुर छत्तीसगढ़
दिनाँक 13/2/2024 को बिलासगुड़ी मीटिंग हॉल बिलासपुर में आयोजित क्राइम मीटिंग में रेंज बिलासपुर में नव पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला (आईपीएस) द्वारा माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, माननीय गृह मंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं पुलिस मुख्यालय के द्वारा दिये गये क़ानून व्यवस्था, क्राइम कंट्रोल, वीआईपी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संबंधी दिशानिर्देश को कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने निर्देश दिये। थाना चौकी में विजीवल पुलिसिंग, बेसिक पुलिसिंग, रात्रि गस्त, स्कूल कॉलेज खुलने बंद होने और सुबह और शाम 6 से 11 के समय थाना पेट्रोलिंग का सही उपयोग, अवैध नशा नारकोटिक्स एवं नशे के विरुद्ध सप्लाई चेन को रोकने के लिए फ़ूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट के साथ संयुक्त कार्यवाही, अवैध उत्खनन- परिवहन पर प्रशासन के साथ संयुक्त कार्यवाही, जुआ, सट्टा, गुंडा बदमाश, निगरानी बदमाश, कबाड़ आदि पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया साथ ही नये क़ानून में उल्लिखित प्रावधानों के बारे में अपने अधीनस्थ स्टाफ को प्रतिदिन गणना में जानकारी देकर संबंधित क़ानून पर अवश्य कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिया गया ।
ज़िले के सड़क दुर्घटना को गंभीरता से लेते हुए सड़क दुर्घटना की समीक्षा कर दुर्घटना कम करने और दुर्घटना से मृत्यु को रोकने के उपाय यातायात प्रभारी और सभी थाना चौकी प्रभारी को निर्देश साथ ही ट्रैफिक इंजीनियरिंग, यातायात शिक्षा और (ट्रैफिक इनफ़ोर्समेंट) यातायात नियम का पालन को महत्व देते हुए सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था बनाने हेतु तथा दुर्घटना जन्य स्थल चिन्हांकित कर उचित व्यवस्था बनाने निदान के लिये सर्वे कर जानकारी और सुधार करने निर्देश दिया गया।
समय समय पर मिल रहे शिकायत और आपराधिक गतिविधि को कड़ाई से त्वरित कार्यवाही कर रोकथाम करने सभी राजपत्रित अधिकारी को थाना के कार्यों की मॉनिटरिंग कर बेहतर पुलिसलिंग कर आपराध नियंत्रण और क़ानून व्यवस्था से ज़िला को सुरक्षित करने आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया, जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा आश्वस्त किए कि दिये गये निर्देशों का प्रभाव आगामी दिनों में दिखने को मिलेगा।
उक्त मीटिंग में ज़िला पुलिस के सभी राजपत्रित अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जयसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक iucaw गरिमा द्विवेदी, असिस्टेंट ड्रग कण्ट्रोलर रवींद्र गेंदले, सीएसपी सिविल लाइन संदीप पटेल आईपीएस, सीएसपी कोतवाली पूजा कुमार आईपीएस, आईपीएस प्रशिक्षु अजय कुमार, डीएसपी मुख्यालय उदयन बेहार, डीएसपी चकरभाठा कृष्णा पटेल, डीएसपी आ.जा.क. डेरहा राम टण्डन, डीएसपी कोटा सिद्धार्थ बघेल, डीएसपी लाइन मंजुलता केरकेट्टा, डीएसपी यातायात संजय साहू, डीएसपी प्रशिक्षु रोशन आहूजा, रक्षित निरीक्षक, ज़िला के समस्त थाना चौकी प्रभारी, महिला, आजक, एसीसीयू प्रभारी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्टेनो, रीडर, शिकायत शाखा, डीएसबी और चुनाव सेल के अधिकारी कर्मचारी मीटिंग में उपस्थित रहे।











