भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने कोरबा जिला महिला कांग्रेस की बैठक संपन्न

कोरबा छत्तीसगढ
कोरबा 09 फरवरी – भारत जोडो न्याय यात्रा अभियान के तहत दिनांक 11 एवं 12 फरवरी को कोरबा में प्रस्तावित राहुल गांधी के कार्यक्रम में सफल बनाने के लिए कोरबा जिला महिला कांग्रेस कमेटी की बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा में सम्पन्न हुई। महिला जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने उपस्थित समस्त महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि राष्ट्रीय महत्व के इस अभियान को सफल बनाने के लिए हम सभी को पूरी निष्ठा के साथ एकजुटता का परिचय देते हुए प्रयास करना है कि कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफलता मिले। उन्होने अपनी रणनीति साझा करते हुए कहा कि हम सभी अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर संपर्क करना है और राहुल गांधी के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह करना है। हम सभी को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चिन्हांकित स्थानों पर जिम्मेदारी के साथ समय पर उपस्थित होना है। राहुल गांधी इस न्याय यात्रा के माध्यम से आम नागरिकों के हक की लड़ाई के तहत विशेष जागरूकता का प्रसार कर रहे हैं। जो सभी के हित में है।
उन्होंने कहा कि हम सबका यह दायित्व है कि इस न्याय यात्रा अभियान को ऐतिहासिक सफलता दिलाये। कोरबा में राहुल गांधी का आगमन कार्यकर्ताओं में नई उर्जा का संचार करेगा, इसमंे संदेह नही। राहुल जी का यह अभियान आम नागरिको के हित में है।
इस अवसर पर सीमा उपाध्याय, शालू पनरिया, कांती यादव, गीता महंत, शांता मंडावे, गीता महंत, लेखिका चंद्रा, ललिता गवेल, हसीना बेगम, पूजा श्रीवास्तव, गीता, मीरा अग्रवाल, शालिनी गभेल, हराबाई कुर्रे, ललिता यादव, सावित्री विश्वकर्मा, संतोषी विश्वकर्मा, अर्चना सखोरे, शायम बाई, सावित्री, गिरजा ठाकुर, रजनी, गुड्डी, रंजीता महंत, शुभा महंत सहित बड़ी संख्या सदस्यों ने बैठक में भागीदारी निभायी।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now