भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए बैठकों का दौरशुरु

कोरबा छत्तीसगढ

कोरबाः- भारत जोडो न्याय यात्रा के कोरबा आगमन को लेकर कांग्रेस नेताओं का बैठकों का दौर चल रहा है। छ0ग0 प्रभारी सचिन पायलट के कोरबा आने के बाद से प्रदेश संयोजक जयसिंह अग्रवाल लगातार बैठक ले रहे है तथा अलग-अलग कमेटी बनाकर कांग्रेस पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।
इसी तारतम्य में कल दिनांक 06 फरवरी को दोपहर 03 बजे तिलकेजा समरास्ता भवन में रामपुर विधानसभा का बैठक जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल लेंगे वही कटघोरा विधानसभा क्षेत्र का बैठक पूर्व विधायक पुरूषोत्तम कंवर कटघोरा बालाजी ऑटो मोबाईल के पास प्रातः 11 बजे बैठक लेंगे तथा कोरबा विधानसभा का बैठक महापौर राजकिशोर प्रसाद, जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर कोरबा में संध्या 04 बजे लेंगे। उपरोक्त जानकारी सुरेश कुमार अग्रवाल कार्यालय महामंत्री दे दी।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now