अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी को चौकी मल्हार पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर छत्तीसगढ़

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष सिंह के द्वारा बिलासपुर जिले में निजात अभियान चलाया जा रहा है। निजात अभियान के अंतर्गत नशामुक्ति हेतु श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)श्रीमति अर्चना झा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री उदयन बेहार के मार्गदर्शन में चौकी मल्हार थाना मस्तूरी में अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है, जो दिनांक 03.02. 2024 को चौकी मल्हार पुलिस द्वारा आरोपी मंगलू टंडन पिता धुरसाय टंडन उम्र 22 साल निवासी बिनैका चौकी मल्हार जिला बिलासपुर (छ.ग.) से 66 पौवा देशी प्लेन मदिरा 11.880 लीटर शराब va परिवहन करने में प्रयुक्त मोटर साइकिल cg 10 bh 0485 को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।
चौकी प्रभारी मल्हार उप निरीक्षक विष्णु यादव , प्रधान आर. प्रेम प्रकाश कुर्रे, आरक्षक अभिजीत कुर्रे, श्याम सोनवानी, का महत्वपूर्ण भूमिका रहा।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now