*सुने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले चोर को रतनपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफतार*

बिलासपुर छत्तीसगढ़
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनाँक 31/01/2024 को प्रार्थी शिवहरे जायसवाल निवासी बुधवारीपारा रतनपुर का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनाँक 31/01/2024 को दोपहर लगभग 03:00 बजे प्रार्थी व उसकी पत्नी घर में ताला बंद कर घर के पास के तालाब में नहाने गये थे, नहाकर घर वापस आये तो देखे कि घर में थैले में रखे नगदी रकम 30,000 को कोई अज्ञात व्यक्ति घर का ताला तोड़कर चोरी कर ले गया है। कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर थाना प्रभारी रतनपुर देवेश सिंह राठौर के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये टीम गठित कर दिनाँक 01/02/2024 को संदेही लक्ष्मीनारायण उर्फ विक्की जायसवाल को अभिरक्षा में लेकर हिकमत अमली एवं कड़ाई से पुछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया जिसके कब्जे से नगदी रकम 9200 रूपये बरामद किया गया, तथा शेष रकम को खर्च कर डालना बताया। आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रतनपुर देवेश सिंह राठौर, सउनि मेलाराम कठौतिया, प्रआर. सत्यप्रकाश यादव, आर. शशिकांत कौशिक की विशेष भूमिका रही।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now